Moussourie

Big Breaking:-मसूरी में ‘महा जाम’: सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री… सैलानियों को नहीं मिले कमरे, रेस्टोरेंट के बाहर लगी लाइन

मसूरी में ‘महा वीकेंड’ पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण शनिवार को दिनभर भीषण जाम लगा रहा, जिससे मसूरी-देहरादून मार्ग सहित कई सड़कें प्रभावित हुईं।

मसूरी। शुक्रवार सुबह से ही मसूरी देहरादून मार्ग सहित किंक्रेग-लाइब्रेरी-जीरो प्वाइंट कैम्पटी रोड़, किंक्रेग-मैसॉनिक लॉज-घंटाघर-चार दुकान, मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया और वाहन रंगते हुए चलते रहे।

शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। लाइब्रेरी चौक, लाइब्रेरी किंग्क्रेग मार्ग, लाइब्रेरी बाजार और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सुबह से जाम लगा रहा। मसूरी के सिविल हॉस्पिटल रोड पर अभी लगा है। मसूरी-धनौल्टी रोड का भी यही हाल है। लक्ष्मणपुरी के समीप जाम लगा रहा। पूरा मसूरी शहर जाम के शिकंजे में फंसा हुआ है।

मसूरी देहरादून मार्ग पर किंक्रेग से लेकर कोल्हूखेत व शिवमंदिर कुठालगेट तक वाहनों की कतार लगी रही जिससे मसूरी आने वाले व वापिस जाने वाले पर्यटकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। गांधी चौक पर जाम के कारण यातायात को कुछ समय के लिए मालरोड़ से होते हुए डायवर्ट करना पड़ा।

स्कूटी से निकले मंत्री गणेश जोशी

मसूरी के गांधी चौक में आयोजित गांधी व शास्त्री जन्म जयंती कार्यक्रम में आ रहे मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी को भी बीच रास्ते में अपने सरकारी वाहन को छोड़कर स्कूटी से बड़ी मुश्किल से गांधी चौक पहुंचे।

बाजारों तथा पर्यटन स्थंल पूरे दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहे। देर शाम मसूरी पहुंचने वाले पर्यटक देर रात तक होटलों में कमरे ढ़ूंढ़ते नजर आए।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम तक होटलों में 90 प्रतिशत तक आक्युपेंशी हो चुकी थी और स्टार होटल पूरी तरह से पर्यटकों से पैक्ड रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को होटल पूरी तरह से फुल रहेंगे। रात्रि भोजन के लिए पर्यटकों को होटल व ढाबों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top