उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड: तीन मृतक श्रमिकों के नाम से आर्थिक सहायता लेने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज, हरिद्वार जिले का है मामला

उत्तराखंड: तीन मृतक श्रमिकों के नाम से आर्थिक सहायता लेने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज, हरिद्वार जिले का है मामला

मृत श्रमिकों के नाम पर सरकारी सहायता हासिल करने की कोशिश ने श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान सामने आए इस फर्जीवाड़े के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

श्रम विभाग में तीन मृतक श्रमिकों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर आर्थिक सहायता लेने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में विभाग की ओर से तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड को मृत्यु के बाद आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए मेहरबान शाह, नदीम और मेनपाल तीनों निवासी लक्सर, जिला हरिद्वार के नाम से ऑनलाइन आवेदन मिले थे।

जिसकी जांच कराए जाने पर पता चला कि तीनों की बहुत पहले मौत हो चुकी है। जिनके परिजनों की ओर अब फर्जी दस्तावेज तैयार कर आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि ग्राम पंचायत के मृत्यु अभिलेखों में इनका नाम दर्ज नहीं है।

उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार के मुताबिक बोर्ड के सचिव की ओर से इनके आश्रितों शहरून, अंजुम और बेबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। बोर्ड के सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के प्रकरणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top