Department

Big Breaking:-उत्तराखंड: पोर्टल और एप बनाने वाली कंपनी ने खेल विभाग की वेबसाइट की बंद, कई योजनाएं हुईं प्रभावित

खेब टेक स्ट्राटेजी प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तराखंड की खेल विभाग की वेबसाइट का संचालन बंद दिया। जिसके बाद से मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी, उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना समेत कई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

खेल विभाग के लिए पोर्टल और ऐप बनाने व उसे संचालित करने वाली कंपनी के अफसरों ने विभाग की पहुंच से दूर बना दिया। वेबसाइट के क्रेडेंशियल और एक्सेस को बिना विभाग की अनुमति के बदल डाला जिससे विभाग की कई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें लाखों बच्चों का डाटा चोरी होने की बात भी सामने आ रही है। योजनाओं चैंपियंस ट्रॉफी, उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और डिजिटल यूथ फेस्टिवल शामिल हैं। इस मामले में नोडल अधिकारी आईटी सेल आदर्श पंत ने मंगलवार को रायपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आदर्श पंत ने पुलिस को बताया कि खेल विभाग की वेबसाइट का संचालन खेब टेक स्ट्राटेजी प्राइवेट लिमिटेड करती है। इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल बगई पर उन्होंने आरोप लगाए हैं। कंपनी को निविदा की शर्तों के तहत विभागीय वेब पोर्टल और ऐप बनाने और उसके संचालन का काम दिया गया था।

इस दौरान कंपनी के पास आवश्यक पहचान (क्रेडेंशियल) और पहुंच (एक्सेस) थी। आरोप है कि बाद में कंपनी ने विभाग की सहमति या पूर्व सूचना के बिना इन पहचान और पहुंच को बंद कर दिया। यानी विभाग का अपने ही डिजिटल सिस्टम पर से नियंत्रण बाधित हो गया।

शिकायत के अनुसार इससे विभाग के महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं के संचालन में गंभीर तकनीकी बाधा पैदा हो गई। इनमें प्रमुख रूप से चैंपियनशिप ट्रॉफी, उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और डिजिटल यूथ फेस्टिवल जैसी योजनाएं शामिल हैं।

एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि कंपनी को पोर्टल और ऐप का एक्सेस किन शर्तों पर दिया गया था? क्या कंपनी को वह एक्सेस वापस लेने का कोई अधिकार है या नहीं। यह भी जांच की बात है कि क्या एक्सेस वास्तव में बिना अनुमति और जानबूझकर बंद किया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top