उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से पहले होगा मानसून सत्र, जल्द तय होगी डेट और जगह

उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों में जुट गई है. जिसके लिए तारीख और स्थान का ऐलान होना बाकी है.

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को 26 अक्टूबर से पहले आयोजित करने का निर्णय लिया है. जिसके चलते सरकार स्तर से तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है. दरअसल, हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें मानसून सत्र को 26 अक्टूबर से पहले आयोजित करने पर सहमति बनी है. हालांकि, सत्र की तिथि और स्थान का निर्धारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करना है. ऐसे में सबकी सहमति के बाद सत्र के तिथि और स्थान को तय किया जाएगा.

संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा मानसून सत्र सितंबर महीने के अंत या फिर अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो सकता है. लेकिन अभी इसका आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है. सत्र में अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी चल रही है. जिसके चलते वित्त विभाग ने सभी विभागों से 18 सितंबर तक बजट प्रस्ताव मांगे हैं. दरअसल, धामी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का यह अंतिम मानसून सत्र होगा, ऐसे में इस सत्र के दौरान महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की संभावना है.

प्रदेश में विधानसभा मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले होना है. जिसके लिए सरकार के स्तर पर तैयारियां हो गई हैं. ऐसे में जल्द ही सत्र के लिए स्थान का चयन कर लिया जाएगा. जिस स्थान पर सभी लोगों की सहमति होगी, वहां पर मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा. मानसून सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम-

आमतौर पर सरकार अनुपूरक बजट शीतकालीन सत्र में पेश करती है लेकिन इस बार भी सरकार मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है. जिसके चलते वित्त विभाग ने सभी विभागों को पत्र भेजकर बजट के प्रस्ताव मांगे हैं. पिछले साल धामी सरकार ने मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित किया था. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस साल भी विधानसभा मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के आयोजित हो सकती है. क्योंकि आगामी साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने है ऐसे में जनता के बीच एक बड़ा संदेश देने को लेकर सरकार, भराड़ीसैंण विधानसभा में मानसून आयोजित कर सकती है.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top