उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड: ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कल कांग्रेस का सीएम आवास कूच, प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी पहुंचीं दून

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही कांग्रेस में उबाल है। अब कांग्रेस ने देहरादून में सीएम आवास कूच का एलान किया है।

हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस सोमवार को सीएम आवास का घेराव करेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने घेराव कार्यक्रम के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने देहरादून पहुंचकर परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया।

आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल शुद्धिकरण मामला तूल पकड़ रहा है। प्रदेश के सभी पुलिस थानों में तहरीर देने पर भी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध कांग्रेस आक्रामक है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव करेगी, इसमें प्रदेशभर के पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के लोगों की भावना के विश्वासघात किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद अपने ही लोगों से शुद्धिकरण कराया। आगामी चुनाव के लिए भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सहप्रभारी मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह, गरिमा दसोनी, महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

पार्टी में शामिल होंगे कई लोग

सीएम आवास घेराव से पहले कांग्रेस में कई लोग शामिल होंगे। पूर्व दर्जाधारी रामकुमार वालिया भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने पिछले दिनों भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top