उत्तराखण्ड

Big Breaking:-कुसुमखेड़ा के नीलेश नेगी ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया मान

कुसुमखेड़ा के कार्तिकेय कॉलोनी निवासी नीलेश नेगी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से स्नातक किया और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण के बाद यह पद हासिल किया।

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा निवासी नीलेश नेगी ने निजी कंपनी में पांच साल नौकरी करने के बाद सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। उन्होंने चयन प्रक्रिया की तैयारी की और अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नीलेश का चयन पांच सितंबर को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ। उन्होंने निजी विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद निजी कंपनी में नौकरी की। इसी दौरान उन्होंने सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय किया।

रिश्तेदार मदन फर्त्याल के अनुसार, नीलेश ने भारतीय नौसेना की चयन प्रक्रिया में रिकमेंडेशन प्राप्त किया और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा भी उत्तीर्ण की। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई दी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top