कैंची धाम में उमड़ी भीड़, विशेष यातायात प्लान लागू… आज टू व्हीलर बैन
नैनीताल और कैंची धाम में तीन दिवसीय वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था बेकाबू हो गई।
नैनीताल। तीन दिन वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी तो हालात बेकाबू नजर आए। वीकेंड के पहले दो दिन कैंची धाम, नैनीताल वह पहाड़ जाने वाले वाहनों से जाम की स्थिति पैदा होने के बाद पुलिस ने रविवार को सुबह ही विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया है।
कैंची धाम के लिए बाहरी दोपहिया वाहनों की एंट्री भी प्रतिबंधित कर दी गई है। वहीं पहाड़ जाने वाले यात्रियों को काठगोदाम से वाया भीमताल भेजा जा रहा है। ज्योलीकोट हाईवे को पूरी तरह वन-वे किया गया है। सुबह ही प्लान लागू होने से फिलहाल नैनीताल शहर में यातायात की स्थिति सामान्य है।



