Nainital

Big Breaking:-चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने हल्द्वानी में 70 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता, पढ़ें कौन-कौन हुआ शामिल

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यालय में भवाली क्षेत्र के 70 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसमें भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी भी शामिल थीं, जिससे संगठन को मजबूती मिली।

हल्द्वानी। स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भवाली क्षेत्र के 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इनमें सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार की पत्नी एवं भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी भी शामिल रहीं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने नए सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, गणेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top