खेल/मनोरंजन

Big Breaking:-देहरादून की 8वीं की छात्रा मीरा चौधरी का कमाल, अंडर-12 अंतरमहाद्वीपीय टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

देहरादून की 8वीं की छात्रा मीरा चौधरी का कमाल, अंडर-12 अंतरमहाद्वीपीय टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

देहरादून की मीरा चौधरी ने सिंगापुर में एशिया अंडर-12 अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनकी टीम ने चौथा स्थान हासिल किया और कजाकिस्तान में होने वाली एटीएफ अंडर-12 अंतरमहाद्वीपीय टेनिस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नार्थ कैंपस सहस्रधारा रोड की आठवीं की छात्रा मीरा चौधरी ने सिंगापुर में आयोजित एशिया अंडर-12 अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया।

मीरा के बेहतरीन खेल और टीम के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ कजाकिस्तान में होने वाली एटीएफ अंडर-12 अंतरमहाद्वीपीय टेनिस प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल
स्कूल की प्रधानाचार्या दीपाली सिंह ने बताया कि नार्थ जोन से इस स्तर तक पहुंचने वाली मीरा पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर में प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने कोर्ट पर आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। लगातार अभ्यास और साथी खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को मजबूती दी।

स्पोर्ट्स विभाग के आयुष मित्तल ने बताया कि मीरा बचपन से ही टेनिस के प्रति समर्पित रही हैं। नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति उनकी लगन का परिणाम है कि उन्होंने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मीरा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों ने बधाई दी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top