उत्तराखण्ड

Big Breaking:-शौहर ने पहले दिया तीन तलाक, फिर बोला – ‘चाचा के साथ करना होगा हलाला’

शौहर ने पहले दिया तीन तलाक, फिर बोला – ‘चाचा के साथ करना होगा हलाला’

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक विवाहिता को पति द्वारा तीन तलाक देने और फिर निकाह हलाला के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पथरी। क्षेत्र की एक विवाहिता को तीन तलाक देने और उसके बाद निकाह हलाला के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने लक्सर क्षेत्र के आरोपित पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ पथरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी 20 जून 2020 को दरगाहपुर, लक्सर निवासी वाजिद से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही वाजिद ने पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया।

तीन तलाक दिया
पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर गाली-गलौच और मारपीट की जाने लगी। कई बार उसे मायके भी छोड़ दिया गया। दो बेटे पैदा होने के बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि 12 सितंबर की शाम करीब छह बजे वाजिद अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर उसके मायके पहुंचा और तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया।

आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने समझाया तो आरोपित ने अपने चाचा इरशाद के साथ हलाला का प्रस्ताव रखा। जबकि गवाह के रूप में सत्तार निवासी ऐथल बुजुर्ग और अपने भाई राशिद निवासी दरगाहपुर का नाम भी बताया। आरोप है कि हलाला की शर्त का विरोध करने पर आरोपित ने उसे घर में न रखने और जान से मारने की धमकी दी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top