Department

Big Breaking:-देहरादून में दोस्त के दफ्तर में युवक की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

देहरादून के रायपुर में दोस्त के कार्यालय में हुए विवाद में एक युवक इफ़्तकार की मौत हो गई।

देहरादून। रायपुर के रक्षा विहार में देर रात दोस्त के कार्यालय में किसी विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मौके से दोस्त ही घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने दोस्तों पर धारधार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोस्तों ने घटनास्थल से साक्ष्य भी मिटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शनिवार की देर रात रायपुर निवासी युवक इफ़्तकार अपने कुछ दोस्तों के साथ युवक अनस के कार्यालय में था। इसी दौरान आधी रात को कुछ विवाद हुआ और युवक इफ़्तकार घायल हो गया। घायल अवस्था में साथ में मौजूद दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

सूचना पर परिजन पहुंचे तो उन्होंने दोस्तों पर युवक की हत्या करने के आरोप लगाये है। मृतक के भाई अनस ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोस्तों ने विवाद में उसके भाई की धारधार हथियार से हत्या की है। घटनास्थल पर सभी साक्ष्य भी मिटाए गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भाइयो में सबसे छोटा है मृतक

मृतक इफ़्तकार तीन भाई और उसकी छह बहने है। भाइयो में मृतक सबसे छोटा है और इंदिरा मार्किट में कपड़े की दुकान चलाता है। शनिवार रात को वह दुकान से आकर घर के पास ही दोस्त अनस के कार्यालय में चला गया था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top