Department

Big Breaking:-देहरादून: सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक, दो किमी दूर एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण इन दिनों नदियों में बहाव तेज है। सुबह दिल्ली का एक पर्यटक सहस्त्रधारा में नहाने गया और तेज बहाव में आकर बह गया।

सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर दिल्ली का एक पर्यटक डूब गया। एसडीआरएफ ने सघन सर्च अभियान चलाकर शव को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया। मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा स्थित एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची टीम ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया। जवानों ने नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में गहन तलाश की। लगातार प्रयास के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव मिला।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top