क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

देहरादून के मांडूवाला में एक श्रमिक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि पत्नी के पूर्व प्रेमी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसके साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे जंगल में बुलाकर मार डाला।

देहरादून। प्रेमनगर स्थित मांडूवाला में हुए श्रमिक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया कि मदन निवासी ग्राम बौन गांव जिला सहरसा बिहार उम्र 38 वर्ष वर्तमान निवासी किराएवार मांडूवाला प्रेमनगर की पत्नी का पूर्व प्रेमी उसका पीछा करते हुए 5-6 माह पहले देहरादून आ गया था।

इसके बाद दोनों का मेलजोल बढ़ गया। मदन जब बीच मे आया तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और जंगल मे बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top