उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, कांग्रेस ने बताया मजाक, जानिए इसकी वजह

बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक को लेकर कांग्रेस ने कटाक्ष किया है. साथ ही कई सवाल भी पूछे हैं.

देहरादून: धामी सरकार की चंपावत में पहली बार आज कैबिनेट बैठक हो रही है. इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर निशाना साधा है गणेश गोदियाल ने चंपावत में हो रही कैबिनेट बैठक को मजाक बताया है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा भाजपा सरकार के शासनकाल को पूरे 10 वर्ष होने जा रहे हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि धामी सरकार को जिलों जिलों में कैबिनेट बैठक करने की याद आई है. उन्होंने कहा कि वह इस रूप में इन बैठकों को उचित मानते हैं, जहां पर भी भाजपा के लोग कैबिनेट की बैठक करें, वहां के लोग लामबंद होकर सरकार से सवाल करें कि कैबिनेट बैठक में शामिल ऐसा कौन सा मंत्री है जिसने नौकरियां बेचने का कारोबार किया?

गणेश गोदियाल ने वहां की जनता से आह्वान करते हुए आग्रह किया है कि सरकार से ऐसे मंत्री को कैबिनेट बैठक से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग उठाई जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कोई शंका नहीं है कि प्रदेश में नौकरियां बेची गई हैं. इस बात को भाजपा नेताओं ने खुद लिखित रूप में कहा है. उन्होंने मांग उठाई कि नौकरियां बेचने वाले ऐसे मंत्रियों को चिन्हित किया जाए.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा प्रदेश के लोग उन बैठकों के बाहर खड़े होकर सरकार से यह सवाल करें कि कौन से ऐसे मंत्री हैं जो आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपनी खाल बचाने में लगे हुए हैं, लेकिन सरकार उन पर मुकदमा चलाने की परमिशन नहीं दे रही है.

गणेश गोदियाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता यह भी सवाल उठाये कि वो कौन है, जिसने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई है? उन्होंने कहा जनता को सरकार से ये सभी सवाल पूछने चाहिए.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top