देहरादून में स्वाइन फ्लू के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संख्या 328 हो गई है और दो मौतें भी दर्ज की गई हैं। शहर में डेंगू के 130 मरीज मिले हैं और कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया, कुल 41 मामले दर्ज हैं।
देहरादून। जिले में स्वाइन फ़्लू (एच1एन1,इन्फ्लूएंजा) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार एच1एन1 के 132 सैंपल लिए गए, जिनमें 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एच1एन1 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 328 हो गई है।
इनमें 223 मरीज देहरादून और 105 अन्य क्षेत्रों से हैं। अब तक 197 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 129 मरीज सक्रिय हैं। रिपोर्ट में दो मौतों का उल्लेख है, जिनका डेथ ऑडिट के बाद आंकड़ा दर्ज किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एच1एन1 के कुल 328 मामलों में 180 पुरुष और 148 महिलाएं हैं।
वहीं कोविड का नया मामला नहीं आया। अब तक 41 मामले सामने आए हैं। इनमें 17 मरीज देहरादून और 24 अन्य क्षेत्रों से हैं। तीन मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
डेंगू के 130 मरीज, 11 अस्पतालों में भर्ती
देहरादून में डेंगू के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कुल 25,554 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 130 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 64 मरीज देहरादून और 66 अन्य जिलों के हैं। अब तक 119 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 11 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। रिपोर्ट में अब तक डेंगू से किसी मौत का उल्लेख नहीं है।
देहरादून में कोविड के 41 मामले
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को 4,762 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 158 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर उन्हें पॉजिटिव चिह्नित किया गया। टीमों ने 32,068 कंटेनर जांचे, जिनमें 256 में लार्वा मिला। आशा एवं वॉलंटियर टीमों के संयुक्त अभियान के तहत अब तक 8,65,599 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें 15,914 घरों में लार्वा मिला। इस दौरान 54,31,433 कंटेनरों की जांच की गई, जिनमें 20,037 कंटेनर पाजिटिव पाए गए।