उत्तराखण्ड

Big Breaking:-रुड़की में आज से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, उत्तराखंड और यूपी के युवाओं को मिलेगा मौका

रुड़की में 5 से 23 अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीईई उत्तीर्ण युवा विभिन्न पदों के लिए शामिल हो सकेंगे।

रुद्रप्रयाग। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) के लिए भर्ती रैली का आयोजन 5 से 23 अक्टूबर तक बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी एंड सेंटर), रुड़की में किया जाएगा।

यह भर्ती रैली उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली श्रृंखला का हिस्सा है। इसमें केवल वे अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 1 से 12 जून 2026 तक आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) उत्तीर्ण किया है। रैली का आयोजन जोनल भर्ती कार्यालय (यूपी एवं यूके) के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) लैंसडौन की ओर से किया जाएगा।

अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग लेंगे। वहीं अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के पात्र अभ्यर्थी शामिल होंगे।

पीआरओ डिफेंस चेतन सिंह कबसूरी ने बताया कि अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी की भर्ती प्रक्रिया 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलावार भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

जिसमें 13 अक्टूबर को उत्तरकाशी और चमोली, 14 अक्टूबर को चमोली, 15 अक्टूबर को टिहरी गढ़वाल, 16 अक्टूबर को पौड़ी गढ़वाल, 17 अक्टूबर को पौड़ी गढ़वाल, 18 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग और देहरादून, 19 अक्टूबर को देहरादून और हरिद्वार एवं 20 अक्टूबर को अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) के लिए चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

सेना भर्ती अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड में उल्लेखित तारीख और समय के अनुसार ही भर्ती स्थल पर रिपोर्ट करें। अभ्यर्थियों को रैली अधिसूचना में निर्धारित सभी मूल दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top