उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बनबसा के सभासदों ने सीएम को सौंपा सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष-ईओ पर मनमानी का आरोप, मची हलचल

बनबसा नगर पंचायत के सभी सात सभासदों ने मुख्यमंत्री को सामूहिक इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर जनहित के कार्यों में मनमानी और टालमटोल का आरोप लगाया है।

चंपावत/बनबसा। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा की नगर पंचायत बोर्ड के सभी सात सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सामूहिक इस्तीफे का पत्र सौंपा है।

शनिवार को टनकपुर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री को त्याग पत्र सौंपते हुए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी पर जनहित के कार्यों में टालमटोली और मनमाने निर्णय का आरोप लगाया है।

कहा कि जन हित के कार्य एवं लोगों की शिकायतों के निस्तारण में देरी, टालमटोली एवं अनदेखी की जा रही है। सभासदों ने कहा कि इन परिस्थितियों में उनके लिए काम करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सामूहिक त्यागपत्र के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

त्यागपत्र में सभासद मनीषा भट्ट, योगेश चंद, मोहन सिंह, कमल गुप्ता, काजल, लक्ष्मी कश्यप और मनोज कश्यप के हस्ताक्षर हैं। नगर पालिका के ईओ दीपक बुड़लाकोटी ने सभासदों के आरोप को नकारते हुए कहा है कि विकास कार्यों का संचालन बोर्ड सदस्यों की सहमति के आधार पर किए जा रहे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top