उत्तराखण्ड

Big Breaking:-रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच ट्रैकर्स का टूटा संपर्क, खराब मौसम, हेली से रोका रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच ट्रैकर्स का टूटा संपर्क, खराब मौसम, हेली से रोका रेस्क्यू

केदारनाथ-बासुकीताल से ऑडिन कोल होते हुए गंगोत्री जाने निकले पांच सदस्यीय दल से संपर्क टूट गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें तलाश में जुटी हैं। मौसम खराब होने से हेली सर्च फिलहाल रोकना पड़ा।

केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच सदस्यीय ट्रेकिंग दल से संपर्क टूटने के बाद खोजबीन शुरू कर दी गई है। परिजन यशवंत सिंह चौहान ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) रुद्रप्रयाग को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई प्रवेश चौहान 25 सितंबर को पांच साथियों के साथ केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर गए थे। दल की ऑडिन कोल होते हुए गंगोत्री जाने की योजना थी।

सूचना मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने पुलिस नियंत्रण कक्ष और वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर को जानकारी दी। इसके साथ ही 40वीं वाहिनी PAC से भी समन्वय किया गया। लापता ट्रैकर्स में अमित फर्सवाण, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, नवीन रावत, 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग, प्रवेश चौहान, फोरेस्टर उत्तरकाशी, विवेक निवासी जग्गी बगवान और संजय सिंह रावत, पशुपालन विभाग केदारनाथ शामिल हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें ट्रैक रूट पर तलाश में जुटी हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर यूकाडा के सहयोग से हेलिकॉप्टर से भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र में कम दृश्यता के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। मौसम अनुकूल होने पर फिर हेलिकॉप्टर से खोज अभियान चलाया जाएगा। वहीं, जमीनी स्तर पर रेस्क्यू टीमें लगातार लापता ट्रैकर्स की तलाश कर रही हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top