Department

Big Breaking:-स्टाइपेंड वृद्धि की मांग पर देहरादून में एमबीबीएस इंटर्न के बाद पीजी डॉक्टर भी हड़ताल पर, मरीजों की बढ़ी परेशानी

एमबीबीएस इंटर्न के बाद अब पीजी डॉक्टर भी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। इससे देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी और वार्ड की सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।

देहरादून। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों के एमबीबीएस इंटर्न के बाद मंगलवार से पीजी डाक्टर भी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं।

राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल में इसका असर ओपीडी और वार्ड की व्यवस्थाओं पर पड़ा। ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ने से उन्हें चिकित्सकों से परामर्श के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

एमबीबीएस इंटर्न बीते सोमवार से 17 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। वहीं, पीजी डाक्टरों को वर्तमान में करीब 69 से 71 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड मिल रहा है।

पीजी डाक्टर इसे बढ़ाकर 1.10 लाख रुपये करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेशभर में करीब 600 पीजी डॉक्टर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कार्य बहिष्कार के चलते ओपीडी, वार्ड और इलेक्टिव ओटी में नियमित काम प्रभावित रहा।

ओपीडी में मरीजों को सीधे चिकित्सकों के पास जाना पड़ा, जिससे कई विभागों में भीड़ बढ़ गई। हालांकि, मरीजों की परेशानी को देखते हुए इमरजेंसी और इमरजेंसी ओटी की सेवाएं जारी रखी गईं।

पीजी डाक्टरों ने दून अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में ही धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। उनका कहना है कि स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार और सिस्टम की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

ऐसे में उन्हें कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा। इंटर्न के बाद अब पीजी डॉक्टरों के आंदोलन में शामिल होने से सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top