हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ी पर भूस्खलन सक्रिय: 300 मीटर सड़क और पुलिस ध्वस्त, लगातार बारिश बनी मुसीबत
हरिद्वार में लगातार बारिश से मनसा देवी पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे हिल बाइपास पर पुलिया और 300 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई है। इस भूस्खलन से भीमगोड़ा के पास दो बस्तियों और रेलवे लाइन पर भी खतरा मंडरा रहा है, जबकि ट्रीटमेंट कार्य वन मंत्रालय की अनुमति के अभाव में रुका हुआ है।
हरिद्वार। इस मानसून सीजन में लगातार हो रही वर्षा ने हरिद्वार की शिवालिक पर्वत माला को फिर से भी हिला दिया है। मनसा देवी की पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हुआ है। जिससे हिल बाइपास पर एक पुलिया सहित सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा भूधंसाव की जद में आकर ध्वस्त हो चुका है। जिससे यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
इस पहाड़ी पर वर्ष 2025 में भी भारी भूस्खलन हुआ। लेकिन, अभी तक इसका ट्रीटमेंट कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए अभी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति नहीं मिल पाई है।
भीमगोड़ा के निकट दो बस्तियों और रेलवे लाइन को खतरा
इस बार अगस्त के अंतिम सप्ताह से लेकर सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में औसतन हर दूसरे दिन वर्षा हुई है। वर्षा का सबसे अधिक असर मनसा देवी की पहाड़ी पर पड़ा है। यहां पिछले वर्ष हुआ भूधंसाव फिर से सक्रिय हो गया है। इस भूधंसाव से लोनिवि द्वारा तीन माह पहले हिल बाइपास पर बनाई गई पुलिया और सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है।