देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच के बाद शराब पीने के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया।
देहरादून। राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच के बाद पैग छलकाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। शराब पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद रायपुर थाना पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
युवकों की पहचान योगेश दहिया निवासी राई, जिला सोनीपत, हरियाणा, सचिन निवासी ग्राम राई, जिला सोनीपत, हरियाणा व भूपेश कुमार निवासी कैमरी, जिला हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि स्टेडियम में इन दिनों हरियाणा के कलाकारों के मैच चल रहे हैं। गुरुवार को मैच के बाद कुछ खिलाड़ी शराब पीकर हुड़दंग मचाने लगे। इसकी किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी
प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए रायपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर वीडियो में दिख रहे तीनों युवकों के संबंध में जानकारी हासिल की। जानकारी जुटाने के बाद तीनों को हिरासत में लिया गया। तीनों युवकों को थाने लाकर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।