उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरीश रावत ने नीतीश कुमार को बताया पलटूराम, BJP पर साधा निशाना, ‘टाइगर इज बैक’ के पोस्टर के साथ निकाली धन्यवाद संवाद यात्रा

हरीश रावत ने गुरुवार को हरिद्वार में धन्यवाद संवाद यात्रा निकाली, तभी उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर बड़ी टिप्पणी की.

हरिद्वार: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिहारी के पूर्व सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. हरीश रावत ने नीतीश कुमार को पलटूराम बताया है. हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार जितना पालटूराम कहीं नहीं देखा.

दरअसल, हाल ही में दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार पर टिप्पणी की थी, उसी को लेकर हरिद्वार में मीडिया ने हरीश रावत से सवाल किया, जिस पर हरीश रावत ने नीतीश कुमार को पलटूराम कहा. हरीश रावत ने कहा कि पहले तो खुद नीतीश कुमार ही बीजेपी के विरोध में सभी राजनीतिक दलों को एकत्रित करते रहे और बाद में फिर बीजेपी का ही गुणगान कर लगे.

बीजेपी पर साधा निशाना: हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो जब तक बीजेपी के विरोध करते रहेंगे जब तक उनके दरवाजे पर ईडी और सीबीआई आती रहेगी. उनका जीवन खुली किताब है, जिसको जो भी जांच करनी है, कर सकते हैं. सबको आमंत्रण है, चाहे तो उनके रिश्तेदारों की जांच भी करा सकते हो.

बीजेपी पर लगाया वोट चोरी का आरोप: वोट चोरी के मुद्दे पर हरीश रावत ने कहा कि जब देश में वोट चोरी हो जाती है तो चुनी हुई सरकारों का नैतिक बल समाप्त हो जाता हैं. आज की सरकारों का नैतिक बल समाप्त हो गया है, वोट चोरी से बनी हुई सरकार है, इन सरकारों के जाने का समय आ गया है.

टाइगर इज बैक: गुरुवार एक अक्टूबर को हरीश रावत ने हरिद्वार में धन्यवाद संवाद यात्रा निकाली थी. तभी उन्होंने ये सभी बयान दिए थे. धन्यवाद संवाद यात्रा के दौरान जगह जगह हरीश रावत का फूलमाला व आतिशबाजी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. हरीश रावत बड़े काफिले के साथ हरिद्वार से रवाना हुए. सबसे खास बात कि उनकी इस यात्रा में सबसे आगे चल रहे वाहन पर टाइगर इज बैक का पोस्टर लगा नजर आया. इसमें हरीश रावत की जींस और शर्ट पहने हुए फोटो लगी दिखाई दी, जिसे हरीश रावत ने समर्थकों के सम्मान करने का प्रयास बताया.

वहीं मैंगो फार्म हाउस के पास हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत ने भी समर्थकों के साथ अपने पिता हरीश रावत का सम्मान किया और यात्रा में शामिल हुई. हरीश रावत की यात्रा का समापन खानपुर विधानसभा में होगा.

हरीश रावत ने कहा कि उनकी धन्यवाद संवाद यात्रा का संदेश यही है कि अब देश और प्रदेश में परिवर्तन आना चाहिए. इस यात्रा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है और इस उत्साह के लिए वो सबका धन्यवाद अदा करते हैं. लोगों ने पहले भी बहुत प्यार दिया है और उन्हीं के आशीर्वाद से वो स्वस्थ होकर राजनीति में वापस लौटे हैं. लोगों का आशीर्वाद ही उनकी शक्ति रहा है और आगे भी इसका आकांक्षी रहेंगे.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top