Department

Big Breaking:-पुलिस के साथ कानून व्यवस्था की ड्यूटी नहीं करेंगे पीआरडी जवान, सौ को हटाया, बजट का अभाव बताई वजह

पीआरडी जवान पुलिस के साथ काम नहीं करेंगे।जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी ने 100 जवानों को जिले से हटाया है। इसके पीछे बजट का अभाव और वित्तीय वर्ष की समाप्ति बताई गई है।

पीआरडी जवान अब जिला पुलिस के साथ कानून व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात नहीं रहेंगे। जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी ने 100 जवानों को ड्यूटी से अलग कर दिया है। इसके पीछे बजट का अभाव और वित्तीय वर्ष की समाप्ति का तर्क दिया गया है।

जिला पीआरडी अधिकारी की ओर से इस बाबत एसएसपी देहरादून को पत्र लिखा गया है। पत्र में लिखा गया है कि गत 16 फरवरी को जिला में कानून व्यवस्था के लिए 100 पीआरडी जवानों को तैनात किया गया था।

अब बजट की कमी है और वित्तीय वर्ष भी समाप्त हो गया है। ऐसे में इन सभी 100 पीआरडी जवानों को 31 मार्च शाम पांच बजे से पुलिस की ड्यूटी से अलग किया गया है। इसके बाद से अगर कोई पीआरडी जवान ड्यूटी करता है तो उसे मानदेय नहीं दिया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top