Department

Big Breaking:-उत्तराखंड सुपरिंटेंडेंट परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, आठ अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) परीक्षा 2025 की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 08 अप्रैल, 2026 तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) परीक्षा 2025 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी सभी सेट्स (सीरीज-ए, बी, सी एवं डी) के लिए जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और इसके माध्यम से संभावित अंक की गणना कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को 2 अप्रैल 2025 से उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। ध्यान दें कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्ति स्वीकार की जाएगी; ईमेल, डाक या अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

22 मार्च को हुई परीक्षा

आयोग ने दिनांक 22 मार्च, 2026 को हुई अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) परीक्षा-2025 के प्रश्न-पत्र की चारों सीरीज (A, B, C, D) भी आधिकारिक उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने संभावित अंक आसानी से देख सकते हैं।

अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह आयोग की वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन उत्तर कुंजी पर आपत्ति लिंक से दिनांक 2 अप्रैल, 2026 से 08 अप्रैल, 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 50 रुपये है। ध्यान रहे कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के नियम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन उत्तर कुंजी पर आपत्ति लिंक के अलावा किसी भी ई-मेल, डाक या अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा अंतिम तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां या प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 50 रुपये का भुगतान न करने की स्थिति में कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top