उत्तराखण्ड

Big Breaking:-12 साल बाद उत्तराखंड में आज शुरू होगी मां नंदा देवी की बड़ी जात, 296 किमी दूरी पैदल तय कर पहुंचेगी कैलास

12 साल बाद उत्तराखंड में आज शुरू होगी मां नंदा देवी की बड़ी जात, 296 किमी दूरी पैदल तय कर पहुंचेगी कैलास

चमोली के कुरुड़ स्थित नंदा धाम से मां नंदा देवी की 12 वर्षीय बड़ी जात यात्रा आज से कैलास के लिए शुरू हो रही है।

गोपेश्वर। बारह वर्ष में आयोजित होने वाली मां नंदा देवी की बड़ी जात शनिवार को चमोली जिले के कुरुड़ स्थित नंदा धाम से कैलास के लिए रवाना होगी।

पांच निर्जन और 21 आबादी वाले पड़ावों से पैदल गुजरने वाली 296 किमी की इस धार्मिक यात्रा की अगुआई चौसिंग्या खाडू (चार सींग वाला मेढ़ा) करेगा। उसे 20 सितंबर को होमकुंड में देवी नंदा के साथ कैलास के लिए विदा किया जाएगा।

इसके बाद बड़ी जात विभिन्न पड़ावों से देवराड़ा के लिए वापसी करेगी। बड़ी जात का हिस्सा बनने लिए धियाणियों (ब्याहता बेटियां) के साथ ही बड़ी तादाद में प्रवासी अपने गांव पहुंचे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top