रंग-विरंगे गुब्बारे… झालर और लाइटों से सजाया धाम, कृष्ण जन्म हुआ तो आधी रात को झूम उठा बदरीनाथ
उत्तराखंड के बदरीनाथ और देहरादून में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में विशेष सजावट, झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
जन्माष्टमी पैकेज,,, जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई, गोकुल में बाजे बधाई… आधी रात झूम उठी द्रोणनगरी
- जन्माष्टमी पर शंख-ढोल नगाड़ों से गूंजे मंदिर, कृष्ण जन्म की खुशी में बही भक्ति की बयार
- बधाई गीत व आतिशबाजी से गूंजी राजधानी, झांकियों और कान्हा बने बच्चों ने मोहा मन
देहरादून। उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में कृष्ण जन्म धूमधाम से मनाया गया। भक्त कृष्ण भक्ति में डूबे रहे। मंदिर को रंग-विरेंगे गुब्बारे, झालरों और लाइट से सजाया गया था। आधी रात को कान्हा का जन्म होते ही भक्त झूम उठे। पूरे प्रदेश में कान्हा के जन्म को लेकर आम से खास तक हर कोई लालायित रहा। शंख, ढोल-नगाड़ों के साथ आरती की तैयारी और भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की प्रतीक्षा में हर किसी की नजर घड़ी की सुइयों पर टिकी थीं।
जयकारों से द्रोणनगरी गूंज उठी
12 बजते ही श्रीकृष्ण के जन्म का संदेश मिला और हर तरफ खुशियां छा गईं। जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई, गोकुल में बाजे बधाई… और जय कन्हैया लाल की… के जयकारों से द्रोणनगरी देहरादून गूंज उठी।