Department

Big Breaking:-क्लेमेंट टाउन हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्र की मौत, कमरे में मिला शव


थाना क्लेमेंट टाउन

आज दिनांक 17/08/2026 को जरिये mdt काॅलर शशि थापा वार्डन मोबइल नंबर 8945522566 द्वारा सूचना दी कि अटलांटिस हॉस्टल चारखम्बा चौक के पास थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून मे एक लड़के ने आत्महत्या कर ली गई है।सूचना प्राप्त होते ही थाना क्लेमेंट टाउन से फोर्स के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा ।

मौके पर जानकारी करने पर मृतक का नाम निखिल कुमार सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह निवासी गोपाल हाउस शिवानंद सिंगर निकट इलेक्ट्रिक ऑफिस WRS कॉलोनी जिला रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र 19 वर्ष जो की ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है , जिसके द्वारा अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली थी मौके पर फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हुए मृतक के शव को रस्सी काटकर नीचे उतर गया मृतक का शव काफ़ी अकड़ हुवा था जिससे प्रतीत हो रहा था मृतक द्वारा काफी समय पूर्व फांसी लगाई है,घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक पुलिस कार्यवाही प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में अवगत कर दिया गया है तथा मृतक के शव को एंबुलेंस के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भिजवाया गया, न वक्त होने के कारण पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई अकब से की जाएगी प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ है, तथा मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है!

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top