Department

Big Breaking:-शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, चार कमरों में रखा सामान जला; लाखों के नुकसान का अनुमान

पिथौरागढ़ नगर निगम और वन विभाग कॉलोनी के पास एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही चार कमरों का मकान जलकर खाक हो गया। 

पिथौरागढ़ नगर के बीचोबीच नगर निगम और वन विभाग की कॉलोनी के पास एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले की चार कमरों का मकान जलकर खाक हो गया। टीम ने बमुश्किल आग बुझाकर इसे आसपास के घरों में फैलने से रोका इससे बड़ी घटना होने से बच गई। इस घटना में पांच लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

वन विभाग कॉलोनी के पास मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब अचानक शॉर्ट सर्किट से आशा चौहान के लकड़ी के मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने तीसरी मंजिल पर बने चारों कमरों को अपने आगोश में ले लिया। जब जलकर मकान की छत गिरी तो निचले तल में सो रही आशा और उनके पति को घटना का पता चला।

आग की भीषण लपटें देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल के आसपास कई मकान हैं। दमकल विभाग ने समय रहते आग बुझाकर इसे आसपास के मकानों में फैलने से रोका।

ऐसे में बड़ी घटना होने से बच गई। हालांकि घटना में कमरों के भीतर रखा राशन, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद राजस्व उपनिरीक्षक सदर संजय रावत मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आगजनी की इस घटना में पांच लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top