Department

Big Breaking:-पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बोल्डर की चपेट में आए यात्री, एक महिला की मौत

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार को चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य यात्री भी घायल हुआ है। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को तीर्थयात्री केदारनाथ धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चीरबासा हेलिपैड के समीप अचानक पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर नीचे आ गिरे। इसकी चपेट में आने से एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पास में मौजूद एक अन्य यात्री भी पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने घायल यात्री को तत्काल गौरीकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में अंजली (25) पत्नी सचिन कुमार निवासी बंजारेवाली गली शालीमार बाग हैदरपुर, नई दिल्ली की मौत हुई है जबकि शिदप्पा (34) निवासी नगराल गांव जिला मुदोल तालुक कर्नाटक घायल हुए हैं। वहीं घायल को डीडीआरएफ टीम us गौरीकुंड चिकित्सालय पहुंचाया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top