उत्तराखण्ड

Big Breaking:-तिवारी फार्मा फैक्टरी में लगी भीषण आग, धुआं निकलता देख मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान

अचानक फैक्टरी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गैस प्लांट के पीछे स्थित तिवारी फार्मा फैक्टरी में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया,

जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, फैक्ट्री का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है। अचानक फैक्टरी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों की दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की ओर से घटना के कारणों और नुकसान की विस्तृत जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top