Nainital

Big Breaking:-कॉर्बेट पार्क पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, फाटो जंगल में की सफारी… सादगी से जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने गोपनीय दौरे पर कॉर्बेट पार्क के फाटो पर्यटन जोन में जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, हालांकि उन्हें बाघ के दर्शन नहीं हुए।

रामनगर। बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल गुरुवार को एक गोपनीय दौरे के तहत तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रसिद्ध फाटो पर्यटन जोन पहुंचे। जुबिन ने यहां सुबह की पाली में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।

सुबह-सुबह अचानक अपने बीच बॉलीवुड स्टार को देखकर वहां मौजूद नेचर गाइड, जिप्सी चालक और वन कर्मी बेहद खुश हो गए। इस दौरान प्रशंसकों ने जुबिन के साथ जमकर तस्वीरें और सेल्फी भी लीं।

जुबिन नौटियाल ने भी मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। इसके बाद, जुबिन अपने स्टाफ के तीन सदस्यों के साथ जिप्सी से जंगल सफारी के लिए रवाना हुए। उन्होंने फाटो ज़ोन के घने जंगलों और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया।

फाटो रेंज के रेंजर कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जुबिन नौटियाल सफारी पूरी करने के बाद वापस लौट गए। हालांकि, इस सफारी के दौरान उन्हें बाघ के दीदार नहीं हो सके।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top