देहरादून

Big Breaking:-देहरादून में ग्राम प्रधानों का सचिवालय कूच, 10 सूत्रीय मांगों के लिए तोड़ डाली बैरिकेड

देहरादून में प्रदेश प्रधान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया और पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी।

देहरादून। प्रदेश प्रधान संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सचिवालय कूच किया। वहीं, सुभाष रोड पर पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने से प्रधान भड़क गए। इससे नाराज संगठन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच खूब धक्कामुक्की हुई।

गुरुवार को परेड ग्राउंड से प्रदेश प्रधान संगठन के कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्रीय मांगों के सम्बंध में सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सचिवालय से पहले ही सुभाषरोड पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इससे प्रदर्शनकारी पुलिस पर भड़क गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच बहसबाजी व धक्का मुक्की शुरू हो गई।

अंततः प्रदर्शनकारियों बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ गए। संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश माहरा ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरकार दोहरा व्यवहार कर रही है। मनरेगा में श्रमिकों को महंगाई के अनुपात में बहुत कम मजदूरी दी जा रही है। इसमें भी ऑनलाइन उपस्थित में नेटवर्क कमी के कारण उपस्थित दर्ज कराने में समस्याएं बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधान को 20 हजार रुपये मासिक वेतनमान मिलना चाहिए। उन्होंने जिला योजना की बैठकों में नामित, प्रधान निधि का गठन, 10 लाख तक के लिए पंचायत को कार्यदायी संस्था बनाने व पंचायत राज विभाग के 29 विषय पंचायतों को हस्तांतरित करने की सरकार से मांग की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top