Department

Big Breaking:-बकरियां चराने जंगल गई महिला का संतुलन बिगड़ा, पहाड़ी से गिरने से हुई दर्दनाक मौत

कांति देवी रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के पास स्थित जंगल में गई थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह खाई की तरफ जा गिरी।

पौड़ी जनपद के विकास खण्ड पाबौ के ढिक्वाली गांव में एक दुखद हादसे में महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कांति देवी रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के पास स्थित जंगल में गई थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह गहरी ढलान में जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबू ले जाया गया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top