क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून के दून अस्पताल में चोरी करते पकड़ा गया युवक, सुरक्षाकर्मियों ने की पिटाई

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में चोरी के आरोप में एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। युवक भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और पर्स चुराने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पिटाई की।

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में चोरी के आरोप में एक युवक को सुरक्षाकर्मी ने दबोच लिया।

आरोप है कि युवक भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला का मोबाइल व एक व्यक्ति का पर्स चोरी करने की कोशिश कर रहा था। पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कमियों ने उसकी खूब पिटाई की।

अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लोगों के बीच घूमता दिखाई दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक एक महिला का मोबाइल और दूसरे व्यक्ति का पर्स लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। तभी वहां मौजूद लोगों को उस पर शक हुआ और शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि युवक को पकड़ने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई की। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट ने बताया कि फिलहाल मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top