Rishikesh

Big Breaking:-ऋषिकेश में युवती ने चीला शक्ति नहर में लगाई छलांग, पुलिस व एसडीआरएफ तलाश में जुटी

ऋषिकेश के कुनाऊं गांव के पास एक 24 वर्षीय युवती दीपा पंवार ने चीला शक्ति नहर में छलांग लगा दी।

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के कुनाऊं गांव के पास से एक युवती ने चीला शक्ति नहर में छलांग लगा दी। युवती का अब तक पता नहीं चल पाया है। प्रभारी थाना निरीक्षक हेमकांत सेमवाल ने बताया कि युवती आशुतोषनगर निवासी दीपा पंवार 24 साल है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि अचानक युवती नहर किनारे पहुंची और छलांग लगा दी। स्वजन को सूचना दी गई है, युवती के नहर में कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top