जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को कोतवाली नगर, कुन्दन सिंह राणा को पटेलनगर, विरेंद्र चंद्र रमोला को रायपुर, मुकेश चौहान को रायवाला, मनोहर भंडारी को प्रेमनगर, नरेंद्र बिष्ट को सहसपुर और शान्ति कुमार को सेलाकुई थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं, बीएल भारती को मसूरी, राकेंद्र कठैत को नेहरू कॉलोनी और नरेश राठौर को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक मोहन सिंह को एसएसआई डालनवाला, पीडी भट्ट को रानीपोखरी, मनोज नौटियाल को बसंत विहार, शंकी कुमार को एसओजी प्रभारी देहात, गिरीश नेगी को एसएसआई सेलाकुई, अमित शर्मा को एसआईएस शाखा और संजीत कुमार को एसआईएस शाखा में तैनाती दी गई है। वहीं कुलेन्द्र सिंह को डालनवाला थाने में भेजा गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



