राजपुर रोड पर प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक, KFC diblioसमेत बार, रेस्टोरेंट 6 प्रतिष्ठान सील
देहरादून में पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है।
संयुक्त टीम ने राजपुर रोड स्थित बार, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों समेत कुल 6 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।

प्रशासन के अनुसार, संबंधित प्रतिष्ठानों को पहले ही पर्यावरणीय नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक दिन पहले इनके बिजली कनेक्शन काटे गए थे। अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सभी छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है।

सील किए गए प्रतिष्ठानों में मोजो रेस्टो बार एवं पार्टी लाउंज, लाइफस्टाइल (प्लेबॉय), लेवल वन रेस्टो, केएफसी (वर्ल्ड ट्रेड टावर), एएस-4 सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




