उत्तराखण्ड

Big Breaking:-मीनाक्षी सुंदरम को मिली ऊर्जा निगम की कमान, IFS बीके गांगटे को मिला प्रमोशन

Meenakshi Sundaram: ऊर्जा निगमों में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब तक मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन संभाल रहे थे.

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और वन विभाग में दो अहम फैसले किए हैं. मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से अध्यक्ष ऊर्जा निगम की जिम्मेदारी लेकर प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को सौंपी गई है. अब वो यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के बोर्ड अध्यक्ष होंगे. वहीं लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे APCCF बीके गांगटे को अस्थायी पद सृजन के बाद प्रमुख वन संरक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है.

उत्तराखंड की नौकरशाही में दो अहम बदलाव किए गए हैं. शासन ने ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से हटाकर प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को सौंप दी है. वहीं वन विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे भारतीय वन सेवा के अधिकारी बीके गांगटे को प्रमुख वन संरक्षक पद पर प्रमोशन दिया गया है. दोनों फैसले प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.

ऊर्जा निगमों में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब तक मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन संभाल रहे थे. मुख्य सचिव बनने के बाद से ही उनके पास यह अतिरिक्त जिम्मेदारी थी. इससे पहले मुख्य सचिव रहीं राधा रतूड़ी के पास भी ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व रहा था. अब शासन ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को यह जिम्मेदारी सौंप दी है. इसके तहत वे उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे.

वहीं वन विभाग में APCCF बीके गांगटे को भी लंबे इंतजार के बाद प्रमोशन का लाभ मिला है. उनकी पदोन्नति के लिए हाल ही में विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी की गई थी. इसके बाद शासनादेश का इंतजार था. अब उन्हें अस्थायी पद सृजित कर PCCF पद पर पदोन्नत किया गया है. फिलहाल गांगटे वन विभाग में CEO CAMPA की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं

खास बात यह है कि उत्तराखंड वन विभाग में प्रमुख वन संरक्षक स्तर के केवल तीन नियमित पद हैं. इनमें PCCF हॉफ, PCCF वन्यजीव और PCCF वन पंचायत शामिल हैं. बीके गांगटे की पदोन्नति के बाद अब विभाग में PCCF स्तर के अधिकारियों की संख्या चार हो गई है. इससे पहले भी विभाग में एक समय तीन से अधिक PCCF स्तर के अधिकारी रहे हैं, लेकिन सेवानिवृत्तियों के चलते इनकी संख्या घट गई थी. अब अस्थायी पद सृजन के जरिए गांगटे को पदोन्नति दी गई है.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top