Department

Big Breaking:-उत्तराखंड रोडवेज का निजी बसों से किराया मुकाबला, यात्रियों को मिलेगा सस्ता सफर

उत्तराखंड परिवहन निगम निजी बसों से प्रतिस्पर्धा के लिए अपने किराए की समीक्षा करेगा। जहां रोडवेज का किराया अधिक होगा, उसे घटाकर निजी बसों के बराबर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।

देहरादून। परिवहन निगम के अधिसूचित मार्गों पर निजी बस संचालकों को स्टेज कैरिज परमिट देकर उतारने के परिवहन विभाग के निर्णय के बाद अब उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ने किराये के मोर्चे पर पलटवार की तैयारी कर ली है।

यात्रियों को अपने पाले में बनाए रखने के लिए निगम निजी बसों व मैक्सी कैब के किराये से सीधा मुकाबला करेगा। जिस मार्ग पर निजी बस का किराया कम और रोडवेज का ज्यादा होगा, वहां सरकारी बस का भाड़ा घटाकर बराबर किया जाएगा। इससे यात्रियों को महंगे विकल्प के बजाय कम किराये में सफर का मौका मिलेगा।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने प्रदेशभर में मार्गवार किराये के पुनर्निरीक्षण के आदेश दिए हैं। महाप्रबंधक (आइटी) भूपेश आनंद कुशवाहा की अध्यक्षता में गठित समिति निजी बसों और मैक्सी कैब के किराये का अध्ययन कर रोडवेज के किराये से तुलना करेगी।

समिति में उप महाप्रबंधक संचालन पूजा कहेरा और मुख्यालय के सहायक महाप्रबंधक वित्त राजीव गुप्ता शामिल हैं। संबंधित मंडल प्रबंधक और डिपो प्रबंधक भी इस पड़ताल का हिस्सा होंगे। समिति पूरे प्रदेश के प्रत्येक मार्ग पर किराये की स्थिति खंगालेगी।

जहां रोडवेज का किराया निजी आपरेटरों के मुकाबले महंगा होगा, वहां किराया कम करने की सिफारिश की जाएगी। समिति को एक माह में रिपोर्ट देनी है।

किराये की जंग में फायदा यात्रियों का

निजी बसों को परमिट मिलने के बाद निगम के सामने यात्रियों और आय को बचाने की चुनौती है। अब किराये में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

एक ही मार्ग पर सरकारी और निजी बसों के किराये का अंतर घटेगा, वहीं निजी बस आपरेटरों पर भी किराया प्रतिस्पर्धी रखने का दबाव बनेगा। पर्वतीय मार्गों पर संचालन के घाटे की भरपाई राज्य सरकार से होने के चलते निगम कम किराये पर भी मुकाबले की तैयारी कर रहा है।

निजी बसों व मैक्सी कैब के किराये से रोडवेज का किराया मिलाया जाएगा। जहां सरकारी बसें महंगी पड़ेंगी, वहां किराया घटाकर निजी आपरेटरों के बराबर किया जाएगा। निगम अब किराये के मोर्चे पर भी मुकाबले में उतरेगा। हमारा प्रयास है कि यात्रियों को कम किराये में सफर मिले और रोडवेज की बसें प्रतिस्पर्धा में पीछे न रहें।

क्रांति सिंह, महाप्रबंधक संचालन

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top