क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून के टूरिस्ट स्पॉट पर हादसा, फोटो खिंचवाते समय नदी में बही युवती; मौत

देहरादून के टूरिस्ट स्पॉट पर हादसा, फोटो खिंचवाते समय नदी में बही युवती; मौत

सहस्त्रधारा में फोटो खिंचवाते समय हरियाणा की एक 28 वर्षीय युवती नदी के तेज बहाव में बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

सहस्त्रधारा घूमने आई हरियाणा की एक 28 वर्षीय युवती की नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। युवती सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवा रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई।

सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से युवती को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अचानक पैर फिसलने नदी में गिरी
पुलिस के अनुसार, शनिवार 15 अगस्त को कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि नदी में एक युवती बह गई है। बताया गया कि युवती सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई।

सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि महिला नदी के बहाव के साथ बहकर सहस्त्रधारा के पास पहुंच गई है। पुलिस टीम, एसडीआरएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की और महिला को नदी से बाहर निकाल लिया।

गंभीर हालत को देखते हुए युवती को तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान नेहा आर्य उम्र 28 वर्ष निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के निकट, कोतवाली नगर, जनपद पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top