Department

Big Breaking:-देहरादून के विकासनगर में हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन; एक की मौत

देहरादून के विकासनगर में त्यूणी तहसील के पुरटाड गांव के पास एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में मोरी निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है।

विकासनगर (देहरादून) । रविवार तड़के सुबह त्यूणी तहसील के सीमांत गांव पुरटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान खजानदास (40) निवासी मोरी उत्तरकाशी के रुप में हुई है। इसके अलावा वाहन सवार रवि निवासी मोरी हादसे में गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार को त्यूणी अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है सुबह करीब पांच बजे तुंगाण से त्यूणी की ओर आ रहा पिकअप वाहन पुरटाड के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में पलट गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया। थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने इसकी पुष्टि की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top