Department

Big Breaking:-रुद्रपुर में एनएच-74 पर स्ट्रीट लाइट मरम्मत के दौरान हादसा, हाइड्रा में टक्कर से कर्मचारी की मौत

रुद्रपुर में एनएच-74 पर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें काशीपुर सितारगंज हाईवे प्रा. लि. के एक कर्मचारी की मौत हो गई।

रुद्रपुर। नेशनल हाईवे-74 पर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के दौरान हुए सड़क हादसे में काशीपुर सितारगंज हाईवे प्रा. लि. के एक कर्मचारी की मौत हो गई।

कंपनी की ओर से पवन कुमार सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी ग्राम हरैय्या, पोस्ट परसाव, जनपद बस्ती (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:15 बजे एनएच-74 के बगवाड़ा पर स्ट्रीट लाइट के रखरखाव का कार्य चल रहा था। इस दौरान ओम हाइड्रोलिक, किच्छा से वार्षिक किराये पर लिया गया हाइड्रा मौके पर था।

तेज गति और लापरवाही से हुआ हादसा

कंपनी के इलेक्ट्रिशियन शिवंज कुमार तमांग सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ हाइड्रा की बकेट में खड़े होकर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रहे थे। तभी पीछे से आए टाटा-407 वाहन संख्या यूके 06 सीबी 5894 ने तेज गति और लापरवाही से हाइड्रा में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में टक्कर लगने से शिवंज कुमार तमांग ऊंचाई से सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बरेली रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कंपनी का आरोप है कि प्रथम दृष्टया यह हादसा टाटा-407 चालक की लापरवाही के कारण हुआ। दुर्घटना में कर्मचारी की मौत के साथ ही हाइड्रा वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। कंपनी ने पुलिस से चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top