Department

Big Breaking:-मोहम्मदपुर झाल के पास हादसा, अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, मेरठ के दो युवकों की मौत

मेरठ से दो युवक किसी काम से रुड़की आए थे। इस दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। वहीं हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

नारसन में मोहम्मदपुर झाल के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार गंगनहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और सड़क का तीखा मोड़ माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को नहर में एक ग्रे रंग की कार उल्टी और आधी डूबी हुई स्थिति में मिली। स्थानीय झाल कर्मियों के सहयोग से जब पानी में डूबे वाहन की तलाशी ली गई, तो कार के भीतर दो युवक फंसे हुए मिले।

पुलिस ने दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नहर से बाहर निकाला। दोनों शवों को पंचनामा भरकर रुड़की मोर्चरी भेज दिया गया है। 

शिनाख्त के लिए जब वाहन के पंजीकृत स्वामी से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि कार में सवार दोनों युवक किसी काम से रुड़की आए थे। 

मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25 वर्ष) पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी कुराली, थाना जानी, मेरठ, पुनीत (25 वर्ष) पुत्र आशुतोष, निवासी कुराली, थाना जानी, मेरठ के रूप में हुई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top