Department

Big Breaking:-अंकिता हत्याकांड: देहरादून में सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठनों के लोग, किया सीएम आवास कूच, भारी पुलिसबल तैनात

देहरादून अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही है। कई संगठन इसे लेकर रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज कई संगठन और विपक्षी पार्टियों के लोगों ने विशाल रैली निकाली।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज विभिन्न संगठनों के लोगों ने राजधानी देहरादून में प्रदर्शन किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दल मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। 

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होगा। सामाजिक और जन संगठनों , विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने कहा, अंकिता केस मे नए आरोपों के बाद अब इस मामले की फिर से जांच करने की आवश्यकता है।

इसलिए मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से विशाल रैली निकाली जा रही है। वहीं शहर में पुलिस बल भी तैनात है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top