उत्तराखण्ड

Big Breaking:-चैंपियन के काफिले की गाड़ी पर टक्कर मारने का आरोप, युवक घायल, प्रणव सिंह बोले जानबूझकर नहीं मारा

कुंवर प्रणव चैंपियन अपने काफिले के साथ लक्सर शुगर मिल में आयोजित पेराई सत्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे

रुड़की: हरिद्वार जिले में खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लंढौरा के पास एक सड़क हादसे के बाद हड़कंप मच गया. खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के काफिले में शामिल एक वाहन की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक घायल हो गया. घटना के बाद घायल युवक और उसके परिजनों ने काफिले में शामिल लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

चैंपियन के काफिले की गाड़ी पर टक्कर मारने का आरोप: घटना लंढौरा के नजदीक थिथौला गांव स्थित इंडियन होटल के पास की बताई जा रही है. खानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने वाहनों के काफिले के साथ लक्सर शुगर मिल में आयोजित पेराई सत्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान काफिले में चल रही एक गाड़ी की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. प्रत्यक्ष रूप से सामने आई जानकारी के अनुसार, सड़क हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक सड़क हादसे में घायल हो गया.

https://www.facebook.com/share/v/18Gx7oUWxy

दीन मोहम्मद नामक युवक ने लगाया आरोप: घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायल युवक दीन मोहम्मद ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद उसे उचित मदद नहीं मिली और काफिले में मौजूद लोगों का रवैया भी सवालों के घेरे में रहा. युवक ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर धमकाने का भी आरोप लगाया है. वहीं घायल युवक के पिता और दादा ने भी घटना को लेकर अपनी नाराजगी जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

वहीं इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क हादसे के बाद घायल युवक को तत्काल सहायता क्यों नहीं मिली. साथ ही यह भी जांच का विषय है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कौन है. यदि काफिले में शामिल किसी वाहन चालक की लापरवाही सामने आती है, तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी या नहीं, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है. मामले की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी. वहीं घायल युवक के बयान और उसके परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top