उत्तराखण्ड

Big Breaking:-जमानत मिलने के बाद अब दून पुलिस की गिरफ्त में उर्मिला सनावर, सीधे हरिद्वार जेल से लेकर आई

पूर्व विधायक की बेटी ने आरोप लगाया था कि उर्मिला ने उनसे पांच करोड़ रुपये और रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने की मांग की थी।

अंकिता हत्याकांड मामले में विवादित बयान देने के मामले में चर्चा में रहीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर अब दून पुलिस की गिरफ्त में हैं। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर की ओर से दर्ज कराई गई एक शिकायत के बाद उन्हें हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद थीं।

पूर्व विधायक की बेटी ने आरोप लगाया था कि उर्मिला ने उनसे पांच करोड़ रुपये और रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने की मांग की थी। उन पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने व सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक व उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणियां करने का भी आरोप था।

उधर, देहरादून की शहर कोतवाली समेत कई थानों में उर्मिला के खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो उन्हें देहरादून पुलिस हरिद्वार से अपने साथ ले आई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top