उत्तराखण्ड

Big Breaking:-प्रियंका गांधी से मिले उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, जनसमस्याओं और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

देहरादून। नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी से सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रंबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की।

इस दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनसमस्याओं और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी संगठन को मजबूत करने के दृष्टिगत भी विचार-विमर्श किया गया।

महारैली को बताया जनआक्रोश का प्रतीक

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन प्रभारी राजेंद्र शाह ने एक नवंबर को नई दिल्ली में हुई महारैली की सफलता के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड के कांग्रेसजनों को शुभकमानाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के प्रति जनता के आक्रोश का प्रतीक है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top