उत्तराखण्ड

Big Breaking:-गो माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने और गो हत्या पर प्रतिबंध के लिए देशव्यापी आंदोलन

गो सम्मान आह्वान अभियान देशभर में गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर रहा है। 17 दिसंबर 2026 को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

पथरी (हरिद्वार)। गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गो वंश के संरक्षण की मांग को लेकर गो सम्मान आह्वान अभियान ने आंदोलन को देशव्यापी रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसके तहत 17 दिसंबर 2026 को देशभर में एक साथ ज्ञापन सौंपकर गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।

सोमवार को ग्राम कटारपुर स्थित गो तीर्थ के इंद्रप्रस्थ गार्डन में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान के प्रथम और द्वितीय चरण में हुए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

बैठक में तय किया गया कि 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान को और व्यापक बनाने तथा गांव-गांव तक लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक में वृंदावन से पहुंचे संतों ने गो संरक्षण को लेकर जनजागरण की आवश्यकता बताते हुए लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस दौरान बलराम कश्यप, मनोज कश्यप, पवन भगवा, विनोद कश्यप, राजकुमार और राजेश रस्तोगी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं गौभक्त मौजूद रहे। सभी ने गौ सम्मान आह्वान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और 17 दिसंबर के देशव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top