उत्तराखण्ड

Big Breaking:-फिर चर्चा में पूर्व विधायक चैंपियन, ओवरटेक विवाद में महिलाओं का दुष्कर्म करवाने की धमकी देने का आरोप

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर जातिसूचक अपशब्दों के इस्तेमाल का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने और दलित समाज के विरोध-प्रदर्शन के बाद लक्सर पुलिस ने की।

लक्सर। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक और कथित वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।

मामले में एक पक्ष ने चैंपियन पर जातिसूचक एवं अपशब्दों का इस्तेमाल करने, जान से मारने और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की धमकी देने की तहरीर दी थी, जिसके बाद चैंपियन पर कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी व अन्य संगठनों के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

22 जून की शाम का विवाद

विवाद की शुरुआत, पूर्व विधायक के गनर की ओर से कार सवार पांच लोगों के खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, उनकी कार को टक्कर मारने और गाली गलौज करने की तहरीर से हुई।

घटनाक्रम के अनुसार, 22 जून की शाम करीब सात बजे लक्सर-गोवर्धनपुर मार्ग पर भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव के वाहन और एक कार में सवार लोगों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया था।

विधायक के गनर संजय चौहान की ओर से खेड़ी कलां गांव निवासी संजीव कुमार और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी शांतरशाह गांव निवासी जोगेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी कि वह अपने बहनोई संजीव कुमार के साथ कार से खेड़ी गांव लौट रहे थे।

गांव के निकट एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक किया। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति ने उनकी कार को हाथ मारा। उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और गांव की ओर चले गए।

अगले दिन पुलिस ने संजीव को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने की बात कहते हुए कोतवाली बुलाया। तब उन्हें पता चला कि वह कार प्रणव सिंह चैंपियन की है। इसी बीच उनके साथी वीर सिंह ने मामले को सुलझाने के लिए प्रणव सिंह को फोन किया।

आरोप है कि प्रणव ने संजीव को लगातार गालियां दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनके परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म कराने व जान से मारने की धमकी दी। यह बातचीत करते हुए वीडियो बनाया गया, जिसमें कुंवर की आवाज सुनाई देने का दावा किया गया है।

यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे दलित समुदाय में आक्रोश फैल गया। बुधवार को बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ अनुसूचित जाति का उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की।

चैंपियन ने कहा, फर्जी है वीडियो-आडियो

वहीं, पूर्व विधायक चैंपियन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनकी आवाज का इस्तेमाल कर एआइ से आडियो बनाकर वायरल की गई है, यह उनके विरोधियों की चाल है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top