उत्तराखण्ड

Big Breaking:-पिथौरागढ़ मेले में लड़कियों का हंगामा: मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने आठ को पहचाना

पिथौरागढ़ मेले में लड़कियों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने आठ लड़कियों को चिन्हित किया है।

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर के विजडम तिराहे के पास आयोजित मेले का उत्सवी माहौल मंगलवार शाम उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ लड़कियों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और हंगामे में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लड़कियों के बीच जमकर लात-घूसे चले। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आठ लड़कियों को चिन्हित कर दिया है। जल्द ही उनके खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस फैलाने पर कार्रवाई होगी।

ब्लिक न्यूसेंस फैलाने पर कार्रवाई

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लड़कियों के दोनों गुटों में मेले से ही किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। जिसके बाद धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने कई बार लड़कियों को शांत कराने और मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।

घटना के दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। वायरल हो रहे वीडियो में युवतियां एक-दूसरे से उलझती और अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं। लड़कियों का विवाद मेले परिसर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बाद में सड़क पर भी दोनों पक्षों के बीच बहस और हंगामा जारी रहा।

इससे मेले में घूमने आए परिवारों, महिलाओं और बच्चों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। इंटरनेट मीडियो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने सार्वजनिक आयोजनों में बढ़ती असहिष्णुता और अनुशासनहीनता पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य मनोरंजन और सामाजिक मेलजोल होता है, लेकिन इस तरह की घटनाएं पूरे माहौल को खराब कर देती हैं।

मेले में अराजकता फैलाने और मारपीट करने वाली आठ लड़कियों को चिन्हित कर दिया है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – ललित मोहन जोशी, कोतवाल पिथौरागढ़

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top